Pages

Thursday, March 13, 2014

आया फाल्गुन आई होली

आया फाल्गुन
आई होली
टेसू के फूलों से मदहोश होली
पिचकारी की धार वाली होली
रंगो के बादल वाली होली
गुजिया कांजी वाली होली
माँ के आंगन की होली
बाबुल के प्यार की होली
भइया के दुलार की होली
बुलाती है बार बार मुझे
वो पहले प्यार वाली होली
सजना के आंगन वाली पहली होली
वो मन मनुहार वाली
मस्ती भरी होली
परदेस में याद आती है
मुझे अपने देस की होली

मनीषा

No comments:

Post a Comment