Pages

Wednesday, June 6, 2012

जब जब उतरती है


जब जब उतरती है
वसुधा के अंचल पर रात नई
मन को आलोडित करती है फिर फिर बात  वही 
यूं तो समय ने देखी होंगी 
कितनी  राते नई नवेली 
पर थम गया था एक पल को काल भी
देख वो मृदु छवि अनछुई 
मिलन था या वो थी बिछोह की रात  निर्मोही
मन आज भी उसांस भर रह जाता है
सोचता है उन नैनो में थी भी या नही बात कोई 

Saturday, June 2, 2012

कविता जन्म लेती है


मन भर आने पर जब बोल अन्दर ही घुटते हैं 
जब निरीह  पीड़ा  से आंसूँ नहीं झरते
तन्हाई में परायी पीर भी जब झकझोर जाती है
और ढलते सूरज के साथ आस की परछाई भी ढल जाती है
तब विवश  मन  में विचार घुमड़ते हैं 
और 
किसी खाली पन्ने की वेदना भरी मरुभूमि पर 
कविता जन्म लेती है

Monday, May 21, 2012

बचपन



नन्हा बचपन सच्चा बचपन
सूरज की किरणों सा खिलता बचपन
बचपन के कुछ पल ठिठोले
नटखट प्यारे से खेल खिलौने 
वो मम्मी की लोरी वोह पापा की बांहों के हिंडोले
वो मेरा बचपन, ये तेरा बचपन
नन्हा सा प्यारा सा मेरी गुडिया तेरा बचपन 
वो नाना के कंधे, नानी की कहानियाँ
दादी की पूजा से चुराया प्रसाद 
दादा की गोदी में बैठ चिढाई नाक 
कैसा प्यारा था वो बचपन 
वो मेरा बचपन ये तेरा बचपन
नन्हा सा प्यारा सा मेरी गुडिया  ये तेरा बचपन 
स्वप्न सा बीत गया जाने कब रूठ गया 
सोचती थी कही खो गया  
पर तुझमे देखा मैंने अपना बचपन 
तेरे मस्ती भरे खेलों  में , तेरी भोली से हंसी में , 
तेरे नन्हे बोलो में 
तुतलाता लौट आया मेरा बचपन 

Tuesday, May 15, 2012

लुफ्त

बरसों की परतों में से कभी कोई फूल महक जाता है
और मेरी डायरी के पन्नो में तेरा ज़िक्र झलक जाता है
उम्र तो बीत ही जाती है लम्हे दर लम्हे में 
तेरे साथ गुज़र जाती  तो 
कुछ और ही लुफ्त होता इस जीने में 
बहुत खोया बहुत पाया है इन बीते सालों में
अब वो  कशिश नहीं इन निगाहों में 
कुछ तेरी सुन लेते और कुछ अपनी  कह पाते तो 
 कुछ और ही लुत्फ़ होता आज इस मरने में 

Wednesday, April 18, 2012

मेरी इन लकीरों में पीरों को दिख जाते हो

तुम बिछड़े हुए मीत से 
मेरी  इन लकीरों में पीरों को दिख जाते हो
हर कोई पूछ बैठता है किसे खो दिया था तुमने 
और मन विकल सा फिर भी तुम्हे नकार  जाता है
एक टूटे हुए सम्बन्ध से 
तुम मेरी हथेलियों में  रच गए हो, उस मेहँदी से 
जो शहनाईयो की गूँज में कभी धुल गयी 
उम्र भर बस एक सवाल से तुम मेरे भीतर घुमड़ते हो 
उन बादलों से ओस से हर रात बरसते रहे 
इन आँखों में  जाने कितने पतझड़ समाए 
सावन आया भी  था कभी, पता ही न चला इन्हें 
और अतीत में उलझे हम अपने अपने वर्तमान जीते रहे 
manisha