Pages

Saturday, January 28, 2012

सुना ! , गांधी आज भी जिंदा है!!

यह कविता मैंने सन 1991 में हरिद्वार  के एक कवि सम्मलेन में पढ़ी थी. उसमे मैं अपने कालेज  की तरफ से भाग लेने गयी थी! आज बहुत समय बाद इसे फिर प्रस्तुत  कर रही हूँ कुछ बदलाव के साथ. समय के साथ कुछ पंक्तियाँ बदली है, जैसे अन्ना का ज़िक्र इसमें पहले नहीं था पर अब सम्मिलित किया है. कुछ पंक्तियाँ हटा भी दी हैं.



सुना!, गांधी आज भी जिंदा है!!
क्या विश्वास नही होता ,
क्या इसलिए की 
जला आए थे उसे 
बहा दी थी अस्थियाँ
हाँ, जला था वह 
बही भी थी अस्थियाँ
पर बह कर पहुँची थी कहाँ
वाही उन्ही अबोध खेतों में ना
और, और हर अस्थि अवशेष से फूटा आया था
हाँ सुना हर अस्थि से फूट आया था
एक और महात्मा , एक और गाँधी, एक और बापू
नहीं मानते?
तुम  नहीं मानोगे 
क्योंकि तुम डरते हो
डरते हो तुम गाँधी से
उसकी देह से झांकती  हड्डियों से 
भूख से कुलबुलाती आंतो से
पर कहा था ना तुमने 
काफी के प्यालो के बीच होने वाली चर्चाओं में
स्टेज पर , भाषणों में , कांफ्रेंसो में 
या कबी सिनेम के परदे पर
कभ्जी कभी फुटपाथ पर आग तापते हुए
तुम्ही ने तो कामना की थी 
गाँधी के लौट आने की
पर ये इच्छा , इच्छा तक ही सीमित थी तुम्हारी
नहीं चाहते थे तुम , की गाँधी जन्मे पुनः , तुम्हारे घर में?
और उसके आदर्श बहा ले जाएं तुम्हारे चारो ओर खड़ी
इस सड़ी-गली व्यवस्था की चारदीवारी को
इसीलिए नकारते रहे , नकार रहे हो उसके होने को
पर क्या फर्क पड़ता है
गाँधी तो जिंदा है तुम में
सच सच बतलाना
कल नहीं बांटी थी के तुमने अपनी रोटी उस भिक्षुक के संग
दी नहीं थे क्या कपडे उस नंगे को
जब बिछी थी साम्प्रदायिकता से लाशें
तब हिन्दू हो कर भी क्या तुमने उस सिख को नहीं था छिपाया
ओर सिख हो कर भी तुमने हिन्दू रक्षा के लिए कृपाण था उठाया
कल ईद की सेवइयाँ  तुमने मंदिर में थी खाई 
चर्च जा कर भी तुमने दिवाली थी मनाई 
ओर अन्ना के साथ रामलीला मैदान में 
सरव् जन मानस के हित में 
आवाज़ भी तुमने ही  तो थी उठाई
आज फिर भी तुम पूछते हो गाँधी कहाँ  है
 हे अबोध अनजानों  पहचानो गाँधी को
इतना ही था बस गाँधी के वह नहीं डरा 
अपनी लघुता से लड़कर था ऊँचा उठा
आज अब स्वीकारो इसे की 
तुम स्वयं गाँधी हो
और राम राज्य किसी  और  का नहीं तुम्हारा सपना है
क्योंकि गाँधी आज भी जिंदा है 
हम सब में थोड़ा थोड़ा 

Monday, January 23, 2012

बहुत अच्छे थे मेरे पापा




मैने उनको हरदम हँसते देखा

मेरा संबल थे
मन के सच्चे थे 
बहुत अच्छे थे मेरे पापा
उनकी बाँहो मे झूली
उनके काँधे लग कर सोई
माँ कहती है

सारी रात घुमाते थे
दुलार कर मुझे सुलाते थे मेरे पापा
आज आँखे भर आती है
उनकी याद बहुत आती है

दादी कह्ती है
बहुत नटखट थे
ईश्वर को भी प्यारे थे मेरे पापा

Saturday, December 3, 2011

मैं और तुम



आँखों में तुम्हारी  भी तो हँसी उतर आती होगी 
जब याद की कोई लड़ी दिल से गुज़र जाती होगी
फिर खुद को समेट कर चुपके से तुम भी 
कोरो पे ठहरा वो  अश्क छुपाती तो होगी
कभी पुरानी सी वो ग़ज़ल जब कानो में पड जाती होगी
दिल की कली खुद ही खिल जाती होगी
लब पे एक आह आती तो होगी 
और मेरी तस्वीर तुम्हारी  आँखों में उतर जाती तो होगी 
हर एक  शख्स में मेरी छवि सी नज़र आती होगी
फिर नज़र चुरा के सबसे तुम आगे भी बढ़ जाती होगी 
कितना भी निभा लो तुम दुनिया की इन रस्मो को 
जानता है दिल हर मन्नत में मेरे लिए एक दुआ आती तो होगी

Wednesday, November 30, 2011

रिश्ते


ज़िन्दगी की आपाधापी में कुछ रिश्ते जो हाथ से छूट जाते हैं
तन्हाइयों में अक्सर याद आते हैं
मन करता है कभी उन्हें पुकार ले, धीरे से फिर वो नाम लें
फोन की तरफ बढ़ता हाथ थम सा जाता है
भीतर बैठा कोई टोकता  है "ये कोई वक़त है?"
"अभी नही फिर कभी"
"शायद कल "
और वो कल फिर नहीं आता और उम्र बीत जाती है
उस एक अधूरी बात में
 उस याद में , एक चाह में 
की कभी उन्हें पुकार लें
कभी तो धीरे से उनका नाम लें

Saturday, November 19, 2011

एक दिन जब हम साथ होंगे



एक दिन जब हम साथ होंगे 
एक पास होंगे 
तब शायद प्यार के ढंग बदल जायेंगे
कहने के अंदाज़ बदल जायेंगे
साथ साथ होगा तब 
हमें  हर एहसास
देखेंगे हम तब एक साथ
बारिश की बूंदों से नाम होती हरी घास
और सुनेंगे साथ-साथ 
पत्तों से ढुलकती शबनम की आवाज़
गंध भरेगी माटी
हमारे भीतर साथ-साथ 
और साथ ही भीग जाएँगे
हम किसी तेज़ फुहार में
कभी बहुत सवेरे 
आँगन बुहार मैं
जब भीतर आऊंगी 
तब पाऊंगी तुमने फिर
घर बिखरा दिया है
या गीला फर्श मिट्टी से भर दिया है
मैं झुन्झुलाऊंगी  और चिल्लाऊंगी भी तुम पर
तुम तब शायद हंस दोगे 
और एक घूँट में चाय ख़तम कर
चल दोगे अपने काम पर
मन में एक गुदगुदाता एहसास लिए
कभी किसी छुट्टी के दिन रसोई में खड़े हो कर
तुम , मुझसे कुछ बनवाओगे
और फिर
मेरी ही नुक्ताचीनी भी करोगे
यूंही कभी-कभी सताओगे मुझे तुम
मुझ रूठी हुई को मनाओगे भी तुम
कभी जब दस्तक सुन मैं किवाड़ खोलूँगी'
तब हवा के भीने झोंके से तुम मिलोगे
दरवाज़े के उस पार
कितनी ही शरारते होंगी
रोज़ कितनी ही बातें होंगी
घर की दफ्तर की
अनुभवों की
नित  नई- नई नोक झोंक होगी
कभी शायद जब हम साथ होंगे 
एक पास होंगे