Pages

Tuesday, May 31, 2011

प्रयास

कुमार विश्वास जी कि हर रचना कुछ ऐसे छू जाती है मन को कि अपने आप ही शब्द मन से फ़ूट पड़ते है। उन्हे तो शायद इल्म भी नही होगा कि उनकी रचना किसी को फ़िर से कलम उठाने की प्रेरणा दे जाती है…

रिवायते कुछ दुनिया की कुछ फ़र्ज़ की मजबूरियाँ है
कैसे चलूँ तेरी ताल पर मेरे पैरो के नीचे धरती बिछी है
तू कवि है तेरे तरन्नुम मे सपनो की फ़ुलवारियाँ खिलती है
मेरे नसीब के आसमां को सितारे भी नसीब नही है
तू नाप आसमां की ऊंचाईयों को मेरे दिल को अब मचलने की आदत नही है

Sunday, May 29, 2011

इतनी दूरियाँ है बीच मे


इतनी दूरियाँ है बीच मे
के मेरी कल्पना भी नही जाती
किसे कहूँ कैसे दूँ यह संदेस
की वहाँ मेरी धड़कन भी नही जाती
न खत ही आया कोई ना आया कोई पैगाम
यह किस जहाँ मे पहुचे हो तुम कि
मेरी आवाज़ भी तुम तक नही जाती
स्वपन सा सुंदर संसार दिखा कर
मेरे अंतर मे मोती बसा कर
क्यो छोड़ गये मुझे दिखा स्वप्न संसार
अब मेरी अश्रु धार भी
तुम्हारी अँगुलिया पोंछ नही पाती

Tuesday, May 24, 2011

ख्याल तेरा यादो मे

ख्याल तेरा यादो मे आता है ऐसे
बिसरी गज़ल कोई दोहराता हो जैसे

लबो से तेरा नाम लेते है ऐसे
बाद मुद्द्त के चखी हो सुरा जैसे

बहुत चाह्त है विसाल-ए-यार कि हमे
मुद्द्त हो गई किसी दर पे सज़दा किए हुए

ऐ खुदा मेरी आहो को ज़रा असर बख्श दे
वो भी करे उफ़्फ़ ज़रा जिनकी तड़प मे हमने उम्र गुज़ार दी

Tuesday, May 17, 2011

सब चलता है!!!

जी रहे है आस मे ईश्वर की चाह मे
कुछ नही बदलता है ये हिन्दुस्तान है यहाँ सब चलता है
नेता है गुंडे, पालते हैं सिर्फ़ चमचे
क्या करे चुनाव जीत आना है
कुर्सी बड़ी चीज़ है, नोट खर्च मे ही जीत है
जनता है बेवकूफ़ भोली होने का बहाना है
क्या करे कुछ ऐसा ही ज़माना है
कुछ नही बदलता है ये हिन्दुस्तान है यहाँ सब चलता है

जगह जगह चक्का जाम है दुहाई है ये कैसा विकास है
मँहगाई पर रोक नही है, कत्ल पर टोक नही है
बोने वाले के घर अन्न नही है, मर भी जाए तो गम नही है
जन्मदात्री के जन्म पर मौत खड़ी है
एक मुठ्ठी अनाज पे दुलारी बेटी बिकी है
इस अन्धेर नगरी का चौपट राजा है
कुछ नही बदलता है ये हिन्दुस्तान है यहाँ सब चलता है

हर तरफ़ माया है, कही ममता तो कही जयललिता है
बहुत से राजा है, कालमाड़ी है और रोज़ नया एक घोटाला है
खब्ररी हैं पर बिकने की उन्हे भी जल्दी है
जिन्हे लिख्नना है सच वो बन गए विवादी है
पी आर टी के चक्कर मे बना गरीब घनचक्कर है
कुछ नही बदलता है ये हिन्दुस्तान है यहाँ सब चलता है

बाहर कौन दुश्मन है यह सबको पता है
भीतर कौन बैठा जयद्र्थ है क्या पता है
मरने को तैयार देश का भविष्य है
कब्र मे लटकाए पाँव बैठा देश का नेतृत्व है
यहाँ तुल जाती एक ताबूत मे शहादत है
कुछ नही बदलता है ये हिन्दुस्तान है यहाँ सब चलता है

Monday, May 16, 2011

इशारा

जिनकी याद मे उम्र गुज़ार दी हमने, ए खुदा इशारा तो दे कि वो भी याद किया करते है हमे
जिन यादो मे हमारी सुबह शाम सजी रह्ती है, ए खुदा बता उनकी तन्हाईया सजाते तो हैं वो लम्हे॥

कहीं से कोई आवाज़ नही आती, पर यकीन है कहीं से वो भी पुकारा तो करते हैं हमें
इश्क की शिद्द्त पर इतना तो भरोसा है दूरियाँ लम्हों कि हो या सालो कि
आज भी मन्न्तों मे वो माँगा तो करते हमें