Pages

Sunday, June 26, 2011

क्या लिखूं तुम्हे जो छू जाए

क्या लिखूं तुम्हे जो छू जाए
काश ! की प्यार मेरा इस लेखनी मे उतर जाए
धड़कनो की स्याही मे डुबो कर कलम
सोचती हुँ कि क्या लिखूँ जो रंग मेरा इन पन्नो पर उतर जाए
दबा के अधरो को रखती हूँ अक्षरों को
कोरे काग़ज़ पर और जानती भी भी हुँ
की बेईमान ये ना जाने क्या तुम्हे कह जाएँ

अपने शब्दो मे पाती हूँ, झलक
हरी घास पर, छितरे पीले फूलों की
और सोचती हूँ आज कही वही याद पन्नो पर उतर पाए
क्या लिखूं जो तुम्हे छू जाए
काश! की प्यार मेरा, लेखनी मे उतर पाए

वक्त की रेत पर फ़िसलते पाँव

वक्त की रेत पर फ़िसलते पाँव,
ज़मीन तलाशते जल रहे हैं
शायद ये जलन नियती हो

या फ़िर कोई संकेत
कि इस रेत की ढलान पर ही
कहीं मिलेगी ठडी छाँव भी
उस असीम प्रेम की
और भर देगी मेरे जीवन मे भी
तृप्ति की शीतलता

तुम आ कर इसी सफ़र में
उठा लोगे इन कदमों को
अपनी मृदु हथेलियों पर
और कर लोगे मुझे
अपने आप मे समाहित्॥
written on 26-04-1999

Friday, June 24, 2011

मचा है घर मे एक हंगामा

साँसे रुकी हुई, नज़र बेचैन सी
दिल थाम के बैठे है कि
तेरे आने की खबर से
मचा है घर मे एक हंगामा सा॥
अम्मा की आवाज़ से आँगन गूँज रहा है
भाभी की खीर से घर महक रहा है
छोटी बदल रही है सब कवर
पापा ने ली है फ़िर अखबार के पीछे शरण
ये तेरे आने की खबर से
मचा है घर मे एक हंगामा सा॥
धुला पुछा सा आँगन
मानो चह्क उठा है
आज बाहर लगा अमलतास भी
खिल उठा है
हर आह्ट पर अम्मा के हाथ रुक से जाते है
कदम उनके दरवाज़े की ओर बढ़ ही जाते हैं
ये तेरे आने की खबर से
मचा है घर मे एक हंगामा सा॥

घड़ी कि सुईयाँ आज रुक सी गई हैं
रोज़ दो पल मे गुज़र जाने वाली सुबह
आज थम सी गई है
भैया आज ले छुट्टी तुम्हे लिवाने गए है
आज शहर भर के इक्के गुम से गए है
हर टाप पर मेरी आस धक सी गई है
ये तेरे आने की खबर से
मचा है दिल मे मेरे एक हंगामा सा॥

Sunday, June 19, 2011

प्यार

ये दिलों के रिश्ते हैं सदियो तक इनके साए साथ चलते है ,
जन्मो का रिश्ता लम्हो मे नही बिखरा करता,
मिल जाती है अपने ही हाल से तेरी खबर,
मौसम के साथ दिल नही बदला करता।

पदाधिकारी

तुम्हारे ऊँचे पद
बड़े बड़े नाम लिखे डायरियों मे
किस काम मेरे
जो दिला न सके
एक मज़बूत छत
एक चारदीवारी
और एक नौकरी
उसे, जिसे कहते थे
तुम भाभी
नई दुल्हिन
और अब एक बेसहारा अबला
जो जूझ रही है जीवन के समर मे आज
तन्हा, निपट अकेली
अंगुली उठाना आसान है
सरल है व्यवहार की कमी मे झांकना
जब आँचर हो किसी दूसरे का
ये तुम्हारे पदों के लेबल
किस काम उसके जो पोछ ना पाए
आँसू और भर ना पाए मन उसका