Pages

Saturday, June 11, 2011

सब के बीच का अकेलापन

सब के बीच का अकेलापन
सालता है
जैसे दरखत कोई नग्न खड़ा हो
खुले आस्मां के नीचे
दूर तक बस वीरानगी है
सूरज भी डर के डूब गया हो जैसे
चकोर चुप है इतना सन्नाटा है
आसमां भूल आया हो अपने सितारे जैसे
आज अकेली खड़ी हूँ
त्रिशंकु की त्रासदी भाँपती मै
इक कमज़ोर सी होती डोर
पर पत्ते सी झूलती मै

Friday, June 10, 2011

मियाँ हुसैन

जिन्होने किसी लकीर को नही माना, ना समाज की रवायतो को जाना
बहुत कम होते है ऐसे यायावर जो अपनी ही शर्तो पर जीते है

ताज़ा खबर

सबसे पहले और सबसे आगे ये सिर्फ़ कागज़ के गुलाम
वही दिखाते है जो बिकता है
दर्द हो या आँसू
खून हो या पसीना
मय्यत का मौसम हो या
शादी का महीना
बस दिखाते है ये ताज़ा खबर
कल आन्दोलन का अवलोकन था
आज बहस है मय्यत की
बस जो बिकता है ये वही बताते है
सिर्फ़ ताज़ा खबर ही दर्शाते है

Tuesday, June 7, 2011

मंथन

मंथन है जनगण का
विष मिला है
अमृत की प्रतिक्षा है्।

Monday, June 6, 2011

सत्ता के गलियारो मे आवाज़ एक सच की गूँजी थी

सत्ता के गलियारो मे
आवाज़ एक सच की गूँजी थी
हर भारतवासी के मन मे
फ़िर से आशा जागी थी
कालाबाज़ारी के खिलाफ़
हर गली मे खिलाफ़त उठी थी
घोटालो मे डूबे हर नेता को
सबक सिखाने की सूझी थी
साथ अन्ना के फ़िर से सच्चाई का परचम लहराने
एक बार फ़िर जनमत ने ठानी थी
हा! धिक्कार तुम्हे जो आज़ाद भारत के नेता हो
अपने मुद्दो मे उलझा कर
तुमने सोती जनता पर अन्धियारे मे वार किया
दिन मे तो आँख ना मिला सके
रात में अत्याचार किया
सच की लड़ाई को पह्चान न सके
कभी बाबा कभी सिब्ब्ल कभी माया बन
अनाचार किया
फ़िर ये परचम लहराएगा
आज तुम्हारा है
कल जनता का भी दिन आएगा
जिन हाथों ने आज तुम्हे सिंहासन है दिया
उन्ही हाथों मे चक्र सुदर्शन भी लहराएगा
आज मूक खड़ी जो तमाशा देख रही है
वो जनता हारी है न समझना
ये भी न समझना कि
जनता सिर्फ़ भोली भाली है
मूल मुद्दे को भुला नही देगी ये
उस दिन बता देगी ये ,जिस दिन जनमत आएगा