ये उठता धुंआ ये सुलगती लाशें
ये बच्चों की चीखें
ये स्त्रियों का रूदन
ये खंडहर शहरों के
ये मलबों में दबे मासूम हाथ
ये अध कटे बदन
ये सड़कों पर चीथड़े मांस के
ये किस ने बारूद से उड़ा दी हैं
मानवता की धज्जियां?
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
ये उठता धुंआ ये सुलगती लाशें
ये बच्चों की चीखें
ये स्त्रियों का रूदन
ये खंडहर शहरों के
ये मलबों में दबे मासूम हाथ
ये अध कटे बदन
ये सड़कों पर चीथड़े मांस के
ये किस ने बारूद से उड़ा दी हैं
मानवता की धज्जियां?
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
मैं एक द्वीप पर हूं
एक दायरे के भीतर
सुरक्षित
महफूज़
मुझ तक नहीं आतीं
कोई चीख पुकार।।
आस पास बहुत धुंध है
व्यवहार की परंपरा की
इसलिए मुझ तक नहीं
आते लहूलुहान बच्चों की
अर्धनग्न औरतों चेहरे ।।
मेरे आस पास शोर बहुत है
आरतियां हैं गुनगुनाते नग्मे हैं
इसलिए मुझ तक नहीं आता
रूदन और गिड़गिड़ाना
आरतों और बच्चों का ।।
मेरे आस पास है
रसोई की गंध है पकवानों की खुशबू
इसलिए मुझ तक नहीं आती
जलते अंगो और सड़ती लाशों
की दुर्गंध।।
मैं अपने द्वीप पर सुरक्षित हूं
महफूज हूं।।
मेरे पास बहुत कुछ नहीं हैं
जो मुझे विचलित करता है।।
और मैं आवाज़ भी उठाती हूं
अपने लिए मांगती हूं
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
आस पास घूमने की आजादी
लेकिन मेरी इस चुप ने
मुझे दिया भी बहुत
एक छत, एक घर
वक्त पर खाना पूरा परिवार
थोड़ा सुख थोड़ा प्यार।।
और मुझे मिला है
घर संसार
एक अदद बहुत बड़ा सा कलर टीवी है
जिस पर आती हैं खबरें
युद्ध की दंगाइयों की
और
मुझे स्वतंत्रता है
कि डर से उसे बंद कर दूं।
कस के आंखे भींच लूं
मुंह में कपड़ा ठूंस लूं
और कानों में रूई भर लूं
क्योंकि मैं जानती हूं
मैं अपने द्वीप पर सुरक्षित हूं
महफूज़ हूं।।
शायद यही होता है
सब अपने अपने द्वीप पर
बैठें हैं
सुरक्षित महफूज़।।
थोड़े थोड़े गुलाम लेकिन
महफूज़
अपने अपने द्वीप पर।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
मुझसे अधिकार और अन्याय की बातें मत करना
मैं भूखा हूं
बात मुझसे सिर्फ रोटी की करना ।।
ना शर्म नहीं ग्लानि नहीं
कोई लाज लज्जा नहीं
मैं भूखा हूं
बात मुझसे सिर्फ रोटी की करना ।।
क्या बाबू तुम क्या जानो
खाली पेट की खाली बातें
भूख से तड़प वो
आंत दाब नशीली नींद सोना ।।
घूंट भर पानी गट गट पीना
रोज़ जीना रोज़ सौ बार मरना
बाबू मैं भूखा हूं
मुझे चाहे सौ गाली देना
बस बात मुझसे सिर्फ रोटी की करना ।।
और बात ही क्यूं
अगर हो सामर्थ तुम्हारी तो
पहिले एक रोटी देना
फिर पीछे चाहे जितने आश्वासन देना ।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
वो मुझको मेरी नजर से कब देखता है
वो जब भी देखता है मुझमें आईना देखता है।।
यूं तो मालूम है उसको मेरी मजबूरियां
फिर भी मुझसे मिलने के ठिकाने देखता है।।
क्यों मिलता है वो ऐसे खुलकर मुझसे
ऐसे तो हर शख्स अपनी कैफियत देखता है ।।
कह कर भी वो कुछ कहता नही है
वो जमाने की नजर देखता है ।।
यूं तो है ये शहर उसके लिए अजनबी
वो मुझे क्यों फिर अपनों में देखता है।।
लिख कर भेजा है एक खत मेरे नाम
मुझसे बतियाने के वो बहाने देखता है।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
तन्हा तन्हा चलते रहे
एक सफर से हम भी गुजरते रहे।
सुबह बुनते रहे कुछ रेशमी धागे
रात भर गिरह खोलते रहे।।
ना समझा इश्क ने कभी हमें
ना हम समझ सके कभी इश्क को।
इस तरफ़ लिखते रहे हम खामोशियां
उस तरफ वो चुप्पियां सुनते रहे।।
हाथ थाम कर इस तरह बेबस किया
उन्होंने, हम ना किसी काबिल रहे।
इस तरह गुजरा उम्र का सफर
हम राह तकते रहे और वो आते ही रहे।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू