Pages

Friday, December 29, 2017

चाँद का मुँह टेढ़ा है अब भी माधव

चाँद का मुँह टेढ़ा है अब भी माधव
रक्त का उबाल लिखने वाली कलम  रिक्त पड़ी है
हवाओं में घुल चुका है ज़हन का विष
रात्रि का सन्नाटा सूरज लील गया है
कविता  हास परिहास को विवश है
कवि कब का भूख से मर चुका है
Manisha Verma

Wednesday, December 20, 2017

माँ मुझे बुलाती रही

मैं अपनी कामयाबियों पर इतराता रहा
माँ मेरे लिए दुआएं पढ़ती रही
धूप मुझे छूने से पहले
उसके आँचल से गुज़रती रही
मैं व्यस्त रहा सदा दुनियावी झमेलों में
माँ मुझे बुलाती रही
अब जब घर की तुलसी पर दीप नहीं है
तब जाना माँ के बिन घर घर नहीं है
मनीषा
19.12.2017

Wednesday, December 13, 2017

केवल नारी

पूज्य बना दिया तो कभी पांव की जूती
सिर्फ देखी राधा सीता अहिल्या या मंथरा कैकेयी
रुपमती हो तो अप्सरा ना हो तो शूर्पणखा
कहां देखी तुमने  केवल नारी
बस देखी एक जिम्मेदारी

Friday, November 24, 2017

पिता

पिता की आँखो में अश्रु
माँ के नैनो में मनुहार देखा है
बस इस इक रिश्ते
में बिना शर्त  प्यार देखा है

Wednesday, November 8, 2017

रिश्ते कुछ अजीब होते हैं

रिश्ते कुछ अजीब होते हैं
जहां है वहाँ  कभी नहीं मिलते
और कभी अचानक यूँही मिल जाते हैं
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं

कभी कुछ दूर के होते हैं
तो कभी नज़दीकियों के
कभी अनुभवी से होते हैं
कभी नादान  से होते  हैं
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं

जन्मो से गहरे पल में जुड़ जाते हैं
कभी तार तर हो क्षण में टूट जाते हैं
कुछ बिखरे से होते हैं
कुछ गहरे से होते है
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं

बेतक्क्लुफ़ से बेपरवाह से होते हैं
तो कभी मजबूरी में निभाह  होते हैं
मुस्कुराते हैं एकांत में
चुभ जाते हैं महफिलों में
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं

कुछ मीठे से कुछ तीखे से
अपने से, अजनबी से
शरारती से, गंभीर से
कड़वे से, खट्ट मीठे से
चटपटे लच्छेदार होते हैं
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं

मन पे बंधे बंदनवार से
हथेली पे रची मेहँदी से
सावन के त्यौहार से
जीवन की खरी कमाई होते है
ये रिश्ते भी अजीब  होते हैं
मनीषा वर्मा

#गुफ्तगू