Pages

Sunday, February 1, 2015

सप्तपदी के वो सात पग

हम मिलते हैं
सही गलत की सरहद के उस पार
जहां पाप और पुण्य एक हो जाते हैं
सभी परिधियों  नीतियों के उस पार
जहाँ  भेद विभेद मिट जाते हैं
बस तुम और मैं
स्वयं में गुम
कर्ता  और कर्म से परे
कुंडलियों और सितारों के उस पार
और चलते हैं सृष्टि के साक्ष्य में
सप्तपदी के वो सात पग
और मिट जाता  है फिर
 तुम और मैं का यह फर्क....
मनीषा 

कहते तो हो जाओ

कहते हो कि  जाओ , मैं तो चली ही जाऊँगी
तेरी तन्हाईंयों  में कसक  छोड़ जाऊँगी
तेरे मन पर अपनी बातों का असर छोड़ जाऊँगी
कहते तो हो जाओ
और मैं तो चली ही जाऊँगी
तेरे सीने में इक खलिश छोड़ जाऊँगी
तेरे बदन में अपनी सांसो की महक छोड़ जाऊँगी
कहते तो हो जाओ
और मैं तो चली ही जाऊँगी
तेरी महफ़िलों  में इंतज़ार छोड़ जाऊँगी
तेरी नज़र में अपनी मुस्कान छोड़ जाऊँगी
कहते तो हो जाओ
और मैं तो चली ही जाऊँगी
तेरी हथेलियों में अपना नाम छोड़ जाऊँगी
तेरी आवाज़ में अपनी पुकार छोड़ जाऊँगी
कहते तो हो जाओ
और मैं तो चली ही जाऊँगी
तेरी बाँहों में अपनी 'जान' छोड़ जाऊँगी
मनीषा 

Sunday, December 7, 2014

तेरे पाँव के भंवर

तेरे पाँव के भंवर
तुझे थमने नही देते
मंज़िलों  ने रोका तो तुझे बहुत था
तेरी मोहब्बत के भरम
मुझे किसी का होने नही देते
बड़ी शिद्द्त से चाहा तो मैंने भी बहुत था
मनीषा

तू ढूंढता है

तू ढूंढता है मुझमे ही मुझको
तुझमे समा  के
खुद में बची ही कहाँ  हूँ मैं
मनीषा

Monday, December 1, 2014

तेरी यादों ने

तेरी यादों ने इस तरह बसा रखा है मुझमें इक शहर ।
कहीं भी जाऊं वीरानियाँ नसीब नहीं होती ।।
महफ़िलों में फिरता रहता हूँ अजनबी सा ।
तन्हाइयों में भी तन्हाईयाँ नसीब नहीं होती ।।
मनीषा वर्मा