Pages

Tuesday, November 8, 2011

कैसे खबर हो मुझे

जो मैंने कहा वो ज़माने ने तो सुन लिया
 तुमने वो सुना या ना सुना कैसे खबर हो मुझे
जो मैं गा रहा हूँ. ज़माना दोहरा रहा है
तुमने भी कभी गुनगुनाया ये कैसे खबर हो मुझे 
मेरी खबर तो तुम तक पहुँचती होगी ज़रूर
तुम्हे मेरी खबर  हो जाती है
ये कैसे खबर हो मुझे 

Saturday, November 5, 2011

कृष्णमय


मैं उसकी हुई इस जीवन मे जो मेरा हो कर भी मेरा नही है
मन मेरा मीरा भी राधा भी
कृष्ण सबके हो के भी ना मीरामय मे ना राधामय

Wednesday, November 2, 2011

उजले अन्धेरे



तू पूछता है की तेरी ज़िंदगी मे है ये अंधेरा कैसा
बता इन अंधेरो से है तुझे डर कैसा
इनमे चमकते है सैकड़ो सितारे
तू खोजता है सूरज कैसा
माना तेरी राहो मे है बहुत रोड़े
है जिगर तुझमे तो बना ले
उन्हे मील का पत्थर


Sunday, October 2, 2011

राम की लीला



वो राम की लीला, कहाँ खो गयी
वो दरियाँ बिछाना, वो सेट सजाना
वो दिन दिन भर डायलाग के रट्टे लगाना
वो मुहल्ले के अंकल का हनुमान बनना
और बच्चो का वानर सेना बन जाना
वो सीता की वाटिका कहाँ खो गयी
वो राम की लीला कहाँ खो गयी
वो चंदों की घोषणा वो इनामों की उद्घोषणा
वो दुर्गा जी की आरती, वो  गदा घुमाना, वो तीर चलाना
वो दशरथ की मौत पर पूरी सभा का शोकाकुल हो जाना
वो मैदान के उस पार तक हनुमान की उड़ान कहाँ खो गयी
वो रावण के ठहाके वो जटायु का बलिदान
वो नानी का राम सीता की जोडी पर न्योछावर दे आशीष लेना
वो रात रात भर मूँगफली खाना, सहेलियो के लिए दरी पे जगह बचाना
वो मास्टरजी के हारमोनियम पर बजती रामलीला की चौपाईयाँ कहाँ खो गयी
सब लोग कह्ते है तरक्की हो गई
इस दिल्ली के मोहल्लों से पर वो राम की लीला कहाँ खो गयी

Wednesday, September 28, 2011

पतझड़


फिर बीता मौसम बहारों का
फिर पतझड़ आ गया है
फिर टूटेंगे कुछ  दिल
के फिर नज़रों मे प्यार छा गया है

फिर बीता मौसम बहारों का
फिर पतझड़ आ गया है
फिर टूटेंगे कुछ  दिल
के फ़िर नज़रों मे प्यार छा गया है

सूरज मे बहुत नर्मी है
हवा भी अब कुछ बर्फ़ीली है
करीब से गुज़रते हुए
फिर कोई नज़रें चुरा  गया है

बहुत वीरनियाँ है इन पहाड़ों मे
बहुत खामोशियाँ है इन तूफ़ानों मे
इस साल सर्द रातों मे काँपेंगे हाथ
फिर कोई जाते हुए आग बुझा गया है