Monday, September 26, 2011
Thursday, September 22, 2011
अतीत
कभी आ जाती है यूँ ही आवाज़
अतीत के कोने से
मन फ़िर से बहकने लगता है
पर तब ज़िन्दगी पुकार उठती है
और हम जीने लगते हैं
एक बार फ़िर
अजनबी से
बिना उस धडकन के
अतीत के कोने से
मन फ़िर से बहकने लगता है
पर तब ज़िन्दगी पुकार उठती है
और हम जीने लगते हैं
एक बार फ़िर
अजनबी से
बिना उस धडकन के
Tuesday, September 13, 2011
कल्कि
काया थी कमज़ोर तो क्या
बुलन्द थी तेरी आवाज़
सच्चा था तेरा आह्वान
दृढ़ था तेरा निश्चय
कूचे कूचे से फ़िर उठी थी
गूँज वही " मैं भी अन्ना "
"मैं भी अन्ना"
हिल उठे फ़िर सिंहासन
के मतवाले
चमक उठी बूढी आँखो मे
वही आशा पुरानी थी
त्रस्त है सदी
भूख और मजदूरी
से टूट रही थी देह
हर भारतवासी की
भ्रष्टाचार का असुर
कर रहा अट्टाह्स है
हर तरफ़ बेकारी है
लाचारी है
त्राही त्राही कर रही भारत माँ
लाल उसके सोए थे
ऐसे मे आए हो तुम
ले ज्योति परिवर्तन की
कलयुग के कल्कि बन
उतरे हो अवतार मय
हाँ, तुम ही मेरे अन्ना
तुम ही मेरे अन्ना
तुमने फ़िर मन मे विश्वास की
मशाल जगाई है
बदलेगा भारत फ़िर अपनी किस्मत
हर बेटे को फ़िर ये आस दिलाई है
आज तुमको इस भारती का
शत शत नमन
शत शत वन्दन
बुलन्द थी तेरी आवाज़
सच्चा था तेरा आह्वान
दृढ़ था तेरा निश्चय
कूचे कूचे से फ़िर उठी थी
गूँज वही " मैं भी अन्ना "
"मैं भी अन्ना"
हिल उठे फ़िर सिंहासन
के मतवाले
चमक उठी बूढी आँखो मे
वही आशा पुरानी थी
त्रस्त है सदी
भूख और मजदूरी
से टूट रही थी देह
हर भारतवासी की
भ्रष्टाचार का असुर
कर रहा अट्टाह्स है
हर तरफ़ बेकारी है
लाचारी है
त्राही त्राही कर रही भारत माँ
लाल उसके सोए थे
ऐसे मे आए हो तुम
ले ज्योति परिवर्तन की
कलयुग के कल्कि बन
उतरे हो अवतार मय
हाँ, तुम ही मेरे अन्ना
तुम ही मेरे अन्ना
तुमने फ़िर मन मे विश्वास की
मशाल जगाई है
बदलेगा भारत फ़िर अपनी किस्मत
हर बेटे को फ़िर ये आस दिलाई है
आज तुमको इस भारती का
शत शत नमन
शत शत वन्दन
Tuesday, September 6, 2011
फर्क
चाहती हूँ हमारे बीच का प्रसंग
यूँ ही चलता रहे.....
लेकिन
सूनी रात के सन्नाटे में
अनजान राह पर
अजीब उमंग से बढ़ते हुए
क़दमों को
न चाहकर भी, करती हूँ जब
रोकने का प्रयतन
सहम जाती हूँ तब
एक चुप्पी आवाज़
मेरे भीतर से फिसलकर
पहुँच जाती हे कहीं दूर
सुन पाती हूँ
केवल प्रतिध्वनि मात्र
एहसास तब करती हूँ
कितना फर्क हे-
चलते रहने और रुक जाने में......
तुम्हारे वे अंदाज
जो मेरी समझ से बाहर हे
पहेली बन गए हे
उन्हें बूझ न पाने की लाचारी में
एहसास करती हूँ
कितना फर्क हे
समझ लेने
और ना समझ पाने में.....
जब मेरे अधरों से कहलाकर
मेरी ही बातों में मुझे उलझाकर
तुम हँस देते हो
तब एहसास करती हूँ
कितना फर्क हे
कह देने
और चुप रह जाने में.....
कभी स्मृति के दर्पण पर
झलक आता हे
किसी अनचाही याद का अक्स
और कोई बहका सा ख्याल
खींच ले जाता हे मुझे
अतीत के भँवर में
एहसास करती हूँ तब में
कितना फर्क हे
याद रखने
और भूल जाने में........
यूँ ही चलता रहे.....
लेकिन
सूनी रात के सन्नाटे में
अनजान राह पर
अजीब उमंग से बढ़ते हुए
क़दमों को
न चाहकर भी, करती हूँ जब
रोकने का प्रयतन
सहम जाती हूँ तब
एक चुप्पी आवाज़
मेरे भीतर से फिसलकर
पहुँच जाती हे कहीं दूर
सुन पाती हूँ
केवल प्रतिध्वनि मात्र
एहसास तब करती हूँ
कितना फर्क हे-
चलते रहने और रुक जाने में......
तुम्हारे वे अंदाज
जो मेरी समझ से बाहर हे
पहेली बन गए हे
उन्हें बूझ न पाने की लाचारी में
एहसास करती हूँ
कितना फर्क हे
समझ लेने
और ना समझ पाने में.....
जब मेरे अधरों से कहलाकर
मेरी ही बातों में मुझे उलझाकर
तुम हँस देते हो
तब एहसास करती हूँ
कितना फर्क हे
कह देने
और चुप रह जाने में.....
कभी स्मृति के दर्पण पर
झलक आता हे
किसी अनचाही याद का अक्स
और कोई बहका सा ख्याल
खींच ले जाता हे मुझे
अतीत के भँवर में
एहसास करती हूँ तब में
कितना फर्क हे
याद रखने
और भूल जाने में........
Sunday, July 10, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)