तेरे पास जो मेरे लम्हे हैं उन्हें सम्भाल कर रखना
तेरी तन्हाइयों में तेरा दिल बहलाएँगे
जब ज़िंदगी में तेरे अपने साथ होंगे, महफिल होगी जाम होंगे
तब दिल के किसी कोने में तेरे हम भी मुस्कुराएंगे ।।
मनीषा वर्मा
#गुफ्तगू
तेरे पास जो मेरे लम्हे हैं उन्हें सम्भाल कर रखना
तेरी तन्हाइयों में तेरा दिल बहलाएँगे
जब ज़िंदगी में तेरे अपने साथ होंगे, महफिल होगी जाम होंगे
तब दिल के किसी कोने में तेरे हम भी मुस्कुराएंगे ।।
मनीषा वर्मा
#गुफ्तगू
तुमने बंद कर दिए
तुम तक आने के सब रास्ते
अब किस हवाले से
हक जताते हो।।
मैं कोई पुराना वृक्ष नहीं
आंगन का
जो प्रस्तुत हो रहूं
हर प्रहार का
और भीतर ही भीतर
हर गाड़ी कील का
दंश सहती रहूं
ताकि तुम उनसे बांधी रस्सी पर
सुखाते रहो अपने दंभ
और मेरे तने पर कुरेदते रहो
अपने प्यार की परिभाषाएं।।
मीत मेरे मैं क्षण क्षण
मिलती इस उपेक्षा से
छलनी हो चुकी हूं।
मेरे पास कोमल स्पंदन महसूस
करने की सभी संभावनाएं
मिट चुकी हैं।
तुम्हारी क्या अपेक्षा है
अब मुझे नहीं मालूम
तुम्हारे शाब्दिक तीरों और
क्रूर कटाक्षों की ग्लानि को
पुनः पुनः सहलाने को
मैं तैयार नहीं हूं।
बहुत देर हो चुकी मेरे मीत
इस जीवन संध्या तक
तुम्हारे संग और चलने को अब
मैं तैयार नहीं हूं।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
उग आईं हैं
मानुष पर कंटीली झाड़ियां
जो आस पास चलते हुए
उनके हमरूपों को
लहूलुहान किए दे रहीं हैं।।
यह रंगों भरे फाल्गुन में
ये काला विभीत्स रंग कौन
मिला गया
गुलाल नहीं बस
आस पास ढेर है राख का
और पसरी हुई है हवा में
शवों की गंध
सुना है सुदूर एक देश ने दूसरे देश
के सभी बच्चों को
मौत के घाट उतार दिया है
और जो जीवित हैं
उन्हें तड़प तड़प कर भूखा
प्यासा मरने को विवश कर दिया है।।
माएं मार दी गई हैं
और पिता सूली पर लटका दिए गए हैं
दोषी निर्दोषी सब मिथ्या विवाद में
सामूहिक रूप से
दफना दिए गए हैं ।।
घृणा के बीज अब फल चुके हैं
आदमी और जानवर में फ़र्क
बस इतना ही बचा कि
जानवर अभी भी कंटीले तारों के
पार जा सकते हैं
दाना पानी खोजने।।
मिथक बन चुकी हैं
न्याय की गुहारें
कौन किसके साथ है
किसने किया पहला प्रहार ?
क्या सही और क्या गलत है
क्या फ़र्क पड़ता है?
रक्त पी चुकी है इतना ये धरती
कि देखो
इस बार वसंत का रंग लाल है।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
मुसाफिर रे !यह जग रैन बसेरा कौन जाने कहां तेरा ठिकाना ?
बांध ले अपने सपनों की गठरी हर पल आना जाना
छूटे बंधु छूटे अपने कौन जाने क्या रहा अपना क्या पराया
मुसाफिर रे कहां तेरा ठिकाना
मनीषा वर्मा
#गुफ्तगू
कभी कहीं लौटने के रास्ते गुम हो जाते हैं
कहीं कभी लौटने के लिए कुछ नहीं होता।।
कभी बन जाते हैं अनजाने भी हमसफर
कभी कोई रहनुमा ही नहीं होता।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू