इक तेरी खामोशी है एक मेरा इंतज़ार।
Wednesday, January 15, 2025
इक तेरी खामोशी है एक मेरा इंतज़ार
Thursday, October 24, 2024
तन्हा तन्हा चलते रहे
तन्हा तन्हा चलते रहे
एक सफर से हम भी गुजरते रहे।
दिन दिन बुनते रहे कुछ रेशमी धागे
रात भर गिरह खोलते रहे।।
ना समझा इश्क ने कभी हमें
ना हम समझ सके कभी इश्क को।
इस तरफ़ लिखते रहे हम खामोशियां
उस तरफ वो चुप्पियां सुनते रहे।।
हाथ थाम कर इस तरह बेबस किया
कि हम ना किसी काबिल रहे।
इस तरह गुज़रा उम्र का सफर
हम राह तकते रहे और वो आते ही रहे।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
Saturday, September 28, 2024
कंकरीट के जंगल
हरे भरे वन में जो कंकरीट बोए
अब उन्मुक्त श्वास कहाँ से होए
जलन आँखों मे और दिल घबराए
सम विषम से कितना सुलझाए
आग लगाए पराली जलाए
धुंआ धुंआ शहर हो जाए
कहीं बाढ़ कहीं सूखा कहर बरपाए
मूरख इशारा बूझ ना पाए
समय बीता जाए व्यर्थ जन्म गंवाए
त्राहि त्राहि कर प्राण गंवाए
मनीषा वर्मा
Friday, September 13, 2024
उसके आने की उम्मीद बनी रहती है
ख्यालों में एक नदी सी बहती है
चांदनी भी रात भर उदास रहती है
भीतर बाहर एक सर्द नमी सी बनी रहती है
वो आता है ले कर लौट जाने की तारीख
घर में एक कमी सी बनी रहती है।।
मुस्कुराहटें उदास सी खिली रहती हैं
बना तो लिया है आशियां अपना
आने वालों की कमी सी रहती है
शायद ना बन सकी उसके रुकने की कोई वजह
हर वक्त उसे जाने की पड़ी रहती है।।
बिछी चादर पर एक सिलवट सी पड़ी रहती है
बिस्तर के किनारे एक किताब अधूरी सी रखी रहती है
भोर आती है चुपके से आंगन में फैली धूप के साथ
रात भर उसके आने की आहट सी लगी रहती है।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
Thursday, September 12, 2024
जो उसने मेरे सामने आइना रखा,
तैश में आ कर जो उसने मेरे सामने आइना रखा,
मुझे उसका अक्स भी उसी में उतरा दिखा।।
खोल कर रख दिया उसने मेरे आगे जातियों का पुलिंदा
मुझे ऊपर से वह शख़्स बहुत हल्का दिखा।।
मैं घूम आया उसके कहने पर सब कूचे गालियां
मुझे इस शहर में कोई ना अपना दिखा।।
मनीषा वर्मा
#गुफ्तगू