हम जो भंवर में पले भंवर में ही रह गए
ना ज़मीं तक पहुंचे ना आसमां छू सके ।।
तूफ़ान ही नसीब थे तूफान ही मिले
ना तिनके मिल सके ना सहारा बन सके ।।
लिख कर मिटाते रहे जी कर मिटते रहे
ना अपनी कह सके ना उनकी सुन सके ।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
हम जो भंवर में पले भंवर में ही रह गए
ना ज़मीं तक पहुंचे ना आसमां छू सके ।।
तूफ़ान ही नसीब थे तूफान ही मिले
ना तिनके मिल सके ना सहारा बन सके ।।
लिख कर मिटाते रहे जी कर मिटते रहे
ना अपनी कह सके ना उनकी सुन सके ।।
मनीषा वर्मा
#गुफ़्तगू
कुछ रिश्ते दरकी हुई दीवारों के सहारे भी टिके रहते हैं
मां होती है इसलिए घर मंदिर बने रहते हैं।।
दरख़्त हैं तो साए भी इन राहों पर बने रहते हैं
घर के बुज़ुर्ग ही घर का पता देते हैं।।
सुनते नहीं हैं आजकल बच्चे कथा कहानियां
बात बात पर उम्र का उलाहना देते हैं।।
मनीषा वर्मा
गुफ़्तगू
सदियों से प्यासा था इसलिए
जमीं पर आग बो रहा है वो।
एक सूनी पगडंडी है उस तरफ
जहां से तूफान सा गुज़र रहा है वो।
सुनते नहीं हैं हुकुमरान हुंकार
इसलिए इतिहास लिख रहा है वो।
आसमां ने रची हैं कुछ ऐसी साजिशें
आज बारिशों को तरस रहा है वो ।
ईमान की बस बातें उसके हिस्से आई
अपने हक के लिए तरस रहा है वो ।
क्रांति महलों के रास्ते नहीं आती
इसलिए खेतों में उग रहा है वो।
मनीषा वर्मा
जब तुम लिखना तो कोई गीत लिखना
सतरंगी प्रीत लिखना ।।
आस्था विश्वास के गीत लिखना
तुम अमावस में चांदनी लिखना
वो लिख रहें है नफरतें तो लिखें
जब तुम लिखना तो सतरंगी प्रीत लिखना ।।
मनीषा वर्मा