मेरी डायरी के कुछ पन्ने
माटी कहे कुम्हार से तू क्या रुँधे मोए इक दिन ऐसा आयेगा मैं रुँधूगी तोए
Pages
Home
Sunday, August 31, 2014
उसने चाह कर मुझे
उसने चाह कर मुझे, ये कैसी सज़ा अता कर दी
बना कर अपनी जां , मुझे मौत अता कर दी
मनीषा
Read more »
Saturday, August 30, 2014
बात तो कुछ न थी
बात तो कुछ न थी
उसने दूरियां चुन ली
और मैंने ठहरे हुए लम्हे
मैं चुन देती हूँ
शब्दों में दर्द अपने
वो चुप रहता है
मैं पुकारती हूँ उसे हर नफ़स
और वो मेरी खबर रखता है
मनीषा
Thursday, August 28, 2014
याद की तश्तरी में
याद की तश्तरी में चाँद परोसे बैठी हूँ
मैं दिल में एक लम्हा समेटे बैठी हूँ
तू खींच ज़मीं पर लक्ष्मण रेखाएँ
मैं सारी बेड़ियाँ खोले बैठी हूँ
तुझे सौंप कर छाँव की पनाहें
मैं आग का प्याला थामे बैठी हूँ
तुझे मंज़ूर होंगी संस्कृति की दुहाईयाँ
मैं इतिहास जनने बैठी हूँ
मनीषा
Wednesday, August 27, 2014
दिल से दिल के रिश्ते
दिल से दिल के रिश्ते
अक्सर सिर्फ दर्द बन जाते है
जो दिल के पास होते हैं
वही लोग
अक्सर बदल जाते है
मनीषा
तेरी याद की चिंगारी
तेरी याद की चिंगारी
रात सिरहाने बैठी रही
मैं मद्धम मद्धम सुलगती रही
तेरे फैसले फ़ासले बनते रहे
मैं आहिस्ता आहिस्ता राख होती रही
मनीषा
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)