Pages

Wednesday, August 27, 2014

दिल से दिल के रिश्ते

दिल से दिल के रिश्ते 
अक्सर सिर्फ दर्द बन जाते है 
जो दिल के पास होते हैं 
वही लोग
अक्सर बदल जाते है 
मनीषा

तेरी याद की चिंगारी

तेरी याद की चिंगारी 
रात सिरहाने बैठी रही
मैं मद्धम मद्धम सुलगती रही 
तेरे फैसले फ़ासले बनते रहे 
मैं आहिस्ता आहिस्ता राख होती रही 
मनीषा

खाली झोलियाँ रूखी बोलियाँ

खाली झोलियाँ रूखी बोलियाँ
सुनता रहे गुनता रहे
कैसा ये पागलपन
सब अजनबी चेहरे यहाँ 
अपना कौन यहाँ
ढूँढता फिरे किसको हर पल
फिरता रहे यूँ आवारा मन
खाली झोलियाँ रूखी बोलियाँ
सुनता रहे गुनता रहे
कैसा ये पागलपन
कहीं से तो कोई बुलाए
प्यार के नाम फिर दोहराए
खोजता फिरे ये क्यों अपनापन
सुनता रहे यूँ बावरा मन
खाली झोलियाँ रूखी बोलियाँ
सुनता रहे गुनता रहे
कैसा ये पागलपन
मनीषा

Friday, August 22, 2014

ज़िंदगी, फिर जीत जाती है

क़लम  कुछ रुक जाती है
भार  इस विषाद का सह नहीं  पाती है
लेखनी सीमित रह जाती है
व्याकरण कभी अधूरी रह जाती है
भाव आवेग शब्दों में ढाल  नहीं  पाती है
घात आघात पर  वाणी मूक रह जाती है
फिर न जाने कैसे
इस गहन अंधियार में, एक दीपबाती  टिमटिमाती है
निराशा में आशा जाने कैसे मुस्काती है
एक भोली मुस्कान से,
हारते हारते  ज़िंदगी, फिर जीत जाती है
मनीषा 

Thursday, August 21, 2014

मेरे भीतर अब प्यार नहीं है

मेरे भीतर अब प्यार नहीं है 
सपनो का वो मृदु संसार नहीं है 

आँखों में वो उड़ान नहीं है 
पलको पर उजालों का वास नहीं है 

होंठों पर सहज मुस्कान नहीं है 
मन में वो भोला विश्वास नहीं है 

कदमों में उमंग भरी ताल नही है 
कंठ का वो मृदु गान नही है

विश्वास का कहीं आधार नही है
समर्पण का वो भाव नही है

तुम्हे देने को कान्हा कुछ मेरे पास नहीं  है 
राधा सा प्यार मीरा  का भाव नही है 

तुम पर मेरा अधिकार नही है 
अर्द्धांगिनी कहलाने का वो मान नही है 

मनीषा