Pages

Saturday, July 12, 2014

भाँवरों के भंवर में

भाँवरों के भंवर में 
धीरे धीरे बंटती रही 
थोड़ी थोड़ी मैं 

भटकन लिए पाँव में 
फिरती रही आवारा सी मैं 

तुझमे सिमट कर इक पल में 
खुद में बिखर गई मैं 

मनीषा

सारा जहां

सारा जहां मिलता है 
बस इक वो नहीं मिलता 
जिसमे जहां मिलता है 
मनीषा

Thursday, July 10, 2014

मेरे भीतर एक स्याह रात पलती है

मेरे भीतर
एक स्याह रात पलती है

सुलझी उलझी
विचारों के ताने बाने में
कभी जीती कभी मरती है

हंसी उतरती है चेहरे तक
मन के किसी कोने में फिर
एक टीस सी उभरती है

बहुत कुछ है
फिर भी एक कमी सी
तो खलती है

लम्हों लम्हों में
बटी ज़िंदगी रोज़
धीमे धीमे गुज़रती है
फिर भी कहीं उसी
इक पल के किनारे ठहरी सी
लगती है

महफ़िलों  में लगी
रहती हैं  रौनक सी
मेरी  रूह ही मुझे
अजनबी सी लगती है

जहां चाहूँ वहाँ  नही मिलती
ज़िंदगी किसी अनाथ
उत्तर सी
प्रश्न की तलाश में भटकती है

मेरे भीतर एक
स्याह रात पलती  है
अपने आप में
हर बात अधूरी सी लगती है

मनीषा 

Sunday, July 6, 2014

ख्वाब जा बैठे तेरे पहलू में

आज भी दिन गुज़र गया
तेरे इंतज़ार में
फिर रात , ख्वाब जा बैठे
तेरे पहलू   में


लाऊँ कहाँ से दिल की तस्सलियाँ
तेरे बिन जो चेहरे पे खिल जाएँ
रोज़ रोज़ वो झूटी खुशियाँ
आँखों में पढ़ लेती हैं मेरी सखियाँ
मेरे दिल की मायूस कहानियाँ


मनीषा 

Thursday, July 3, 2014

तुम मेरे बचपन के मीत

तुम मेरे बचपन के मीत
जैसे भूला हुआ कोई गीत
अनमोल धरोहर जैसे मिल जाती है
तुम्हारे संग झूले की वो पींगे  याद आती हैं

दुनिया में भटक जो बातें खो गई थी
खुद को ही मैं जाने कब से भूल गई थी
पन्नों  में दबे फूलों  से जब डायरी कभी मेरी महक जाती है
तुम्हारे संग मुझे, मेरे परिचय की याद आती है

अपने चेहरे पर जाने कितने मुखौटे ओढ़े
बरसों बरस में जाने कितने स्वप्न भूले
थके राही  को जैसे अमराइयाँ मिल जाती हैं
तुम्हारे संग वही हँसी  दिल में उतर जाती है

मनीषा