मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
शून्य ही तो था हमारे मध्य
और शून्य के दायरों में ही विलीन हो चला है
हमारा संबंध
तुम आए ही कब रिश्तों के धागे जोड़ने
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
फिर न जाने कितने पल हमारे मध्य
इस अंतराल में जुड़ते चले गए
और हम-मैं और तुम में बदलते रहे
तुम आए ही कब सजन
अपने मैं को मेरे मैं से जोड़ने
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
अंतहीन प्रतीक्षाओं के उपरांत भी
रीता ही रह जाना था पथ
पथ -धूलि से केवल कैसे भरती यह झोली
रिक्त ही रह जानी थी मेरी मांग
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
यह जान कर भी सजन मेरे
मैंने की थी प्रतीक्षा , बाँधा था स्वयं को तुमसे
और तुम्हारी नि:संगतता को चाहा था
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
मझे सहेजने सजन मेरे
मुझे समझने सजन मेरे
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
by me मनीषा
शून्य ही तो था हमारे मध्य
और शून्य के दायरों में ही विलीन हो चला है
हमारा संबंध
तुम आए ही कब रिश्तों के धागे जोड़ने
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
फिर न जाने कितने पल हमारे मध्य
इस अंतराल में जुड़ते चले गए
और हम-मैं और तुम में बदलते रहे
तुम आए ही कब सजन
अपने मैं को मेरे मैं से जोड़ने
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
अंतहीन प्रतीक्षाओं के उपरांत भी
रीता ही रह जाना था पथ
पथ -धूलि से केवल कैसे भरती यह झोली
रिक्त ही रह जानी थी मेरी मांग
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
यह जान कर भी सजन मेरे
मैंने की थी प्रतीक्षा , बाँधा था स्वयं को तुमसे
और तुम्हारी नि:संगतता को चाहा था
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
मझे सहेजने सजन मेरे
मुझे समझने सजन मेरे
मेरे लिए सजन तुम आए ही कब पास मेरे
by me मनीषा