Pages

Friday, November 22, 2013

व्यवहार

कैसे बिसरा दूँ
जो थी आप बीती पुरानी
नए छोर को कैसे पकडूँ
कैसे लिखूँ  फिर से
रिश्तों की  पुन: कहानी
अश्रु भरे नयनों  से
बह चुका  जो विश्वास
फिर से कैसे ह्रदय में
बसा लूँ क्षण में
प्यार की थी
एक कोमल सी डोर
अब बिन गांठ कैसे उसे जोडूं
नही मिलता है
अब वो भोला विश्वास
अनुभव कि चिता पर
होम हुआ वह कोमल अहसास
अब लाऊं कहाँ से वो पहले सा प्यार विश्वास
जब चुक चुका सारा व्यवहार 

Thursday, November 7, 2013

शब्द

जीवन के ताने बाने को
मन भावुक उतारता जाता है
शब्दों में
पर फिर भी इन तालों में
बांध कहाँ पाता  है
हर उदगार
पीड़ा में
प्रीती में
दे देते शब्द
एक आधार
लेखनी में उतर जाता
विषम जीवन का संग्राम
मनीषा 

Wednesday, November 6, 2013

दीपमाला

स्नेह भरे दीप
कितनी आशा भरे
इस दीपमाला में
जाने कितने अश्रु जले
धूमिल निशा हारी  सी
उज्ज्वल ज्योति से भरी
नभ तक सीमिति
धरती पर उमंग भरा
उजास उदित है
दुःख कोने कोने में छिपता फिरे
बस एक इस रात
सुख कामना का वास भरे
हर मन खिले
घर घर स्वागत दीप जले
मनीषा

Saturday, October 26, 2013

पापा

पापा सिर्फ पापा नहीं होते
मन का संबल हैं होते
मुश्किलों में बढ़ कर थाम  लेने वाले होते है
वो हाथ
गोदी में चढ़ गरदन पर झूल जाने वाला होते हैं दुलार
नज़र नहीं आए हैं अब वो कहीं इस जहां में
पर अब भी रूह में समय हुआ होते है वो विश्वास
अपने अंश में ढूँढा
तो मिल गए उनमे रचे  हुए वो ही हाथ

Thursday, August 8, 2013

सियासत

वो सियासत करते रहे 
घर के खंडहर सुलगते रहे
खींच तान कुर्सी की चलती रही 
लाशों के पाए गढ़ते रहे 
चूड़ियाँ कुंवारी कन्याओं की 
नेताओं की कलाईयों पर खनकती रही 
माँए  लोरियां गुनगुनाती रही 
बच्चे भूख से बिलखते रहे 
कूड़े के ढेर पर बसा है 
ये शहर सारा 
गली के बाहर कुत्ते भूंकते रहे 
रात भर यूंही जलसे चलते रहे 
करवटे बदलते रहे आप 
जिस्म पर कोड़ो  के निशान उबलते रहे 
सियासतदाहों   की मजलिस में 
क्यों फर्क पड़े 
वो वोट गिनते रहे 
हम  वोट देते रहे 
 -
मनीषा