Pages

Thursday, August 8, 2013

सियासत

वो सियासत करते रहे 
घर के खंडहर सुलगते रहे
खींच तान कुर्सी की चलती रही 
लाशों के पाए गढ़ते रहे 
चूड़ियाँ कुंवारी कन्याओं की 
नेताओं की कलाईयों पर खनकती रही 
माँए  लोरियां गुनगुनाती रही 
बच्चे भूख से बिलखते रहे 
कूड़े के ढेर पर बसा है 
ये शहर सारा 
गली के बाहर कुत्ते भूंकते रहे 
रात भर यूंही जलसे चलते रहे 
करवटे बदलते रहे आप 
जिस्म पर कोड़ो  के निशान उबलते रहे 
सियासतदाहों   की मजलिस में 
क्यों फर्क पड़े 
वो वोट गिनते रहे 
हम  वोट देते रहे 
 -
मनीषा 

Tuesday, June 25, 2013

केदारनाथ जून 2013

ना आता है गुस्सा
ना ही आंसू फूटते हैं
नि:स्तब्ध देखती हूँ
ईश्वर के द्वार  पर 
जलती चिताओं पर 
सत्ता की रोटी पकते 
क्या कहूं क्या लिखूं 
मन का चीत्कार
उस ईश्वर से भी क्या कहूं
जो आज मूक है 
हर तरफ हा हा कार मचाकर   



 

Monday, June 10, 2013

कभी मान भी अपमान सा लगता है

कभी मान भी अपमान सा लगता है 
घर की बेटी होना भी अपराध सा लगता है 
उन संस्कारों पर प्रश्नचिंह सा लगता है 
जब अपना आप भी पराया सा लगता है 
परम्परा की वेदी पर बलि सा अपना आप लगता है 
मनघट पर हर कदम दायरा सा लगता है
मनीषा

Sunday, June 9, 2013

मन में दर्द की गठरी लिए

मन में 
दर्द की गठरी लिए 
जाने कब तक जीना 
इस जीवन का बोझ
न जाने कब तक है ढोना 
नित उठ कर बस 
उसांस भर 
कर्म के क्रम में न जाने 
कब तक है जुटना 
न जाने कब तक है जीना 
इस पार तो दायित्व है
कर्म का पुलिंदा हैउस पार न जानेकितना है कॊई अकेलाहम तो रो लेते हैंचुपचाप चुपचापकह सुन लेते हैंइक दूजे से भी मन की बातउस काल परदे के पीछे सेक्या जाने वो भी देते हों हमें आवाज़बिन मीतन जाने कब तक और है जीनाइस जीवन की गठरी कोकब तक है ढोनामनीषा

लौटी हूँ बरसों में

लौटी हूँ बरसों में 
फिर रिश्तो के ताने बाने 
गुथने होंगे 
मन के दायरे
फिर बुनने होंगे