Pages

Thursday, November 17, 2011

कुछ अलफ़ाज़...

तुझे खबर क्या  तेरी रातों  के  लिए  कैसे सितारे चुन  दिए  मैंने , 
दे  कर  तुझे  स्नेहल  चाँद  निष्ठुर  सूरज  रख  लिए  मैंने 

                         ----------------

तेरे प्यार का ये एक भरोसा ही काफी है मेरे जीने के लिए 
तेरी ज़िन्दगी में न सही तेरी हर मन्नत में शामिल हूँ मैं ज़रूर

Thursday, November 10, 2011

सूरज


माना मैं  ढलता सूरज हूँ 
 डूब कर भी तेरे चाँद को रौशन कर जाऊंगा 
बस इतना सा ही नहीं है मेरा फसाना 
इन अंधेरों के पार फिर मुझे इक सुबह को रौशन करना है 

Tuesday, November 8, 2011

कैसे खबर हो मुझे

जो मैंने कहा वो ज़माने ने तो सुन लिया
 तुमने वो सुना या ना सुना कैसे खबर हो मुझे
जो मैं गा रहा हूँ. ज़माना दोहरा रहा है
तुमने भी कभी गुनगुनाया ये कैसे खबर हो मुझे 
मेरी खबर तो तुम तक पहुँचती होगी ज़रूर
तुम्हे मेरी खबर  हो जाती है
ये कैसे खबर हो मुझे 

Saturday, November 5, 2011

कृष्णमय


मैं उसकी हुई इस जीवन मे जो मेरा हो कर भी मेरा नही है
मन मेरा मीरा भी राधा भी
कृष्ण सबके हो के भी ना मीरामय मे ना राधामय

Wednesday, November 2, 2011

उजले अन्धेरे



तू पूछता है की तेरी ज़िंदगी मे है ये अंधेरा कैसा
बता इन अंधेरो से है तुझे डर कैसा
इनमे चमकते है सैकड़ो सितारे
तू खोजता है सूरज कैसा
माना तेरी राहो मे है बहुत रोड़े
है जिगर तुझमे तो बना ले
उन्हे मील का पत्थर