Thursday, November 10, 2011
Tuesday, November 8, 2011
कैसे खबर हो मुझे
जो मैंने कहा वो ज़माने ने तो सुन लिया
तुमने वो सुना या ना सुना कैसे खबर हो मुझे
जो मैं गा रहा हूँ. ज़माना दोहरा रहा है
तुमने भी कभी गुनगुनाया ये कैसे खबर हो मुझे
मेरी खबर तो तुम तक पहुँचती होगी ज़रूर
तुम्हे मेरी खबर हो जाती है
ये कैसे खबर हो मुझे
Saturday, November 5, 2011
कृष्णमय
मैं उसकी हुई इस जीवन मे जो मेरा हो कर भी मेरा नही है
मन मेरा मीरा भी राधा भी
कृष्ण सबके हो के भी ना मीरामय मे ना राधामय
Wednesday, November 2, 2011
Sunday, October 2, 2011
राम की लीला
वो राम की लीला, कहाँ खो गयी
वो दरियाँ बिछाना, वो सेट सजाना
वो दिन दिन भर डायलाग के रट्टे लगाना
वो मुहल्ले के अंकल का हनुमान बनना
और बच्चो का वानर सेना बन जाना
वो सीता की वाटिका कहाँ खो गयी
वो राम की लीला कहाँ खो गयी
वो चंदों की घोषणा वो इनामों की उद्घोषणा
वो दुर्गा जी की आरती, वो गदा घुमाना, वो तीर चलाना
वो दशरथ की मौत पर पूरी सभा का शोकाकुल हो जाना
वो मैदान के उस पार तक हनुमान की उड़ान कहाँ खो गयी
वो रावण के ठहाके वो जटायु का बलिदान
वो नानी का राम सीता की जोडी पर न्योछावर दे आशीष लेना
वो रात रात भर मूँगफली खाना, सहेलियो के लिए दरी पे जगह बचाना
वो मास्टरजी के हारमोनियम पर बजती रामलीला की चौपाईयाँ कहाँ खो गयी
सब लोग कह्ते है तरक्की हो गई
इस दिल्ली के मोहल्लों से पर वो राम की लीला कहाँ खो गयी
Subscribe to:
Posts (Atom)